Chandigarh News: चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन पर संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी मिली है. प्रशासन लगातार सायरन बजा रहा है.
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “एयरफोर्स स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है. सायरन बज रहे हैं. सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी में न आने की सलाह दी गई है।”
भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया. इससे दोनों देशों के बीच व्यापक सैन्य संघर्ष की संभावना मजबूत हो गई है.
इस बीच, मोहाली प्रशासन ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मोहाली के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को भी घर के अंदर रहने तथा खिड़कियों और कांच के शीशों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



