Aaj ka rashifal: आज के दिन कुंभ-सिंह राशि वाले करियर-कारोबार में जोखिम न उठाएं, जानें अन्य राशि का हाल

मेष(Aries Horoscope)- सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. कर्मठता बनाए रखेंगे. परिश्रम से परिणाम बेहतर…

मेष(Aries Horoscope)- सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. कर्मठता बनाए रखेंगे. परिश्रम से परिणाम बेहतर बनेंगे. रोग उभर सकते हैं. लोगों पर अंधा भरोसा न करें. विनम्रता से काम लें

वृष(Taurus Horoscope)- आर्थिक सक्रियता बढ़ाएंगे. अनुभवियों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. सबका साथ सहयोग बना रहेगा. उचित अवसर भुनाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे. आर्थिक मामलों पर फोकस बना रहेगा.

मिथुन(Gemini Horoscope)- पेशेवर एवं प्रबंधन के मामलो में सामंजस्यता बनाए रखेंगे. घरेलु मामलों में सजगता से आगे बढें़गे. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है.स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. प्रतिक्रिया में धैर्य रखेंगे. संकोच बना रहेगा.

कर्क(Cancer Horoscope)- वातावरण में अनुकूलन बना रहेगा. सामाजिक विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. सहकारिता में रुचि रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. करियर व्यापार में पहल करेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- शुभदायक सूचना की प्राप्ति संभव है. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी. परिजन सहयोगी रहेंगे. संरक्षण में रुचि रहेगी. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. वरिष्ठ जनों से भेंट होगी.

कन्या(Virgo Horoscope)- नवाचार पर जोर बनाए रखेंगे. साहस व संपर्क से लाभ बेहतर होगा. आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बल मिलेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. सृजन कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. मितभाषी बने रहें. विविध विषयों में तेजी आएगी. उत्साह से भरे रहेंगे.

तुला(Libra Horoscope)- निवेश संबंधी मामले योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. धैर्य और न्यायपूर्ण रीति नीति से आगे बढ़ते रहें. प्रशासनिक मामलों में दिखावा लापरवाही व चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. स्वजनों का सहयोग रहेगा. खर्च पर अंकुश बनाए रखें. अफवाह में न आएं. नीति नियम पर जोर दें.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)-पेशेवर कार्यों में विभिन्न विषयों को पूरा करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. आर्थिक लाभ अपेक्षा से बेहतर बना हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सभी सहयोगी प्रभावित होंगे. बड़े कार्य साधने की कोशिश रहेगी.

धनु(Sagittarius Horoscope)- विरोधी शांत बने रहेंगे. प्रबंधन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पैतृक विषय गति पाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. लगन से लक्ष्य पाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. सबका सहयोग समर्थन पाएंगे. वार्ताएं हितकर बनी रहेंगी.

मकर (Capricorn Horoscope)- भाग्योदय पर जोर बनाए रखने का समय है. विभिन्न क्षेत्रों के श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्ययोजनाएं संवरेंगी. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- परिवार के लोगों से संपर्क संवाद और सहयोग बेहतर बनाए रहेंगे. धैर्य से जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाते रहें. करीबियों का साथ सहयोग रहेगा. व्यवस्था के प्रति विश्वास रखेंगे. करियर कारोबार में जोखिम न उठाएं. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. करीबियों की सलाह मानेंगे. शोध विषयों से जुड़ेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- साझीदारी के कार्यों को गति देंगे. निजी मामलों में सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उपलब्धि प्राप्त कर सकता है. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. सहकारी विषयों को हल करेंगे. उद्यमिता बनाए रखेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *