ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस के इतिहास में एक पहली बार बड़ा प्रोमशन होने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पंजाब में पुलिस में तैनात हवलदारों में से 22 हजार हवलदारों को थानेदार बनाया जा सकता है। इतनी बड़ी संख्या में हवलदारों को थानेदार बनाए जाना पंजाब के इतिहास में पहली बार हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि हवलदारों को थानेदार बनाने के लिए 3 स्तरों पर प्रमोट किया जाएगा। पहले स्तर में 7500 हवलदारों को 15 अगस्त तक प्रमोट कर थानेदार बना दिया जाएगा। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर और इस्पेक्टर भी इनके साथ ही प्रमोट होगें।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सुरेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा है कि काफी समय से कई हवलदारों की प्रमोशन रुकी हुई थी जिस कारण सभी मामलों का निपटारा करते उन्हे प्रमोट करने का काम शुरू कर दिया गया है।


