ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में सरकार नशे पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास कर रही है पर नशे की ओवर डोज से मरने वाले नौजवानो का सिलसिला अब भी जारी है ताजा मामला है | जिला मोगा के गांव रोड़े का जहां बीते दिन एक युवक की ज्यदा नशा करने से मौत हो गई | जिसको लेकर गांव में सनसनी फैल गई | मृतक के परिवारिक मेम्बरों ने बताया कि 23 साल के रिकी को उनके पडोस के युवक ने ही नशे की ओवर डोज का टीका लगाया |
जिसके कारण उसकी मौत हो गई | वह पिछले दो-तीन सालों से नशा कर रहा था | पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और आगे की करवाई शुरू कर दी है | वही दूसरी और परिवारिक मेम्बरों ने जिस पडोसी युवक पर आरोप लगाये है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

