ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है जिस कारण वहां पर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण कई बड़े हादसे हो गए है जिस कारण कई लोगो की मौत हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण वहां का जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है।
बारिश इतनी हो रही है कि वहां के स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। सूत्रों के पता चला है कि 24 घंटे में हुई बारिश के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। आईए आपके बताते है अब तक बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के जिलों में कुछ ऐसा रहा हाल-
सोलन: भारी बारिश के कारण सोलन के चक्की मोड़ पर पड़ते राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद हो चुका है।
शिमला: मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह लैंडस्लाइड हो गया है। सड़को पर मलबा गिरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊना: लगातार हो रही बारिश के कारण ऊना में दर्दनाक हादसा हुआ जिस कारण ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई।
मंडी: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंडी में कई मकान गिर गए है। जिस कारण कई मार्ग बारिश के कारण बंद हो गए है।
कुल्लू: कुल्लू में बादल फटने की खबर सामने आई है जिस कारण वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बद्दी: बद्दी में मूसलाधार बारिश के कारण एक घर की दीवार गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।
हमीरपुर: भारी बारिश के कारण लोगों को जीवन काफी हाल बेहाल हो गया है। आवाजाई हो जाने के कारण वहां कई मार्ग बंद हो गए है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण लोग काफी परेशानी है यहां तक की कई लोगों की इस बारिश के कारण मौत हो चुकी है। इसके बावजुद भी हिमाचल की सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर रही है।
जिस कारण लोग का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हिमाचल का कोई भी ऐसा इलाका नहीं है जहां पर बारिश का प्रभाव ना पड़ा हो। हर जगह पानी मलबा और कीचड़ देखने को मिल रहा है।





