13 अंकों का होगा मोबाइल नंबर, जुलाई से 13 अंको वाले सिम होंगे जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब जुलाई से 13 अंको वाले सिम नम्बर जारी होंगे बता दे दूर संचार विभाग ने दूर संचार सेवा प्रदाताओं को मशीन से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब जुलाई से 13 अंको वाले सिम नम्बर जारी होंगे बता दे दूर संचार विभाग ने दूर संचार सेवा प्रदाताओं को मशीन से मशीन यानि एम2एम सेवा आधारित 13 अंकों वाला सिम नंबर जारी करने की अनुमति दी है । यह नंबर 10 अंकों वाले नंबर के साथ चलेगा। एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि 13 अंकों वाले एम2एम नंबर योजना को एक जुलाई, 2018 से लागू किया जाएगा।

साथ ही एम2एम सेवा में पॉइंट ऑफ सेल मशीन या नवीनतम रेफ्रिजेटर जैसे इंटरनेट चालित डिवाइस सिम कार्ड के जरिए सूचना का संचार करते हैं। इस फैसले से मोबाइल फोन सिम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डीओटी के अनुसार सभी सेवा प्रदाताओं को अवश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि एक जुलाई, 2018 से पहले आईटी और अन्य संबंधित सिस्टम समेत उनका नेटवर्क 13 अंकों वाले सिम से जुड़ा हुआ है। 10 अंकों वाले एम2एम नंबर को 13 अंकों वाले एम2एम में बदलने का काम एक अक्टूबर, 2018 से शुरू होगा और 31 दिसंबर, 2018 को पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *