ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुंबई में अब तक की सबसे महंगी फ्लैट डील हुई है | मुंबई में घर बनाना और खरीदना महंगा है इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन यहां हाल ही में अब तक की सबसे महंगे फ्लैट की डील देखी गयी |
240 करोड़ रुपए में खरीदे 4 फ्लैट
इस डील में नेपियन सी रोड पर बनने वाले रेजिडेंशियल टावर में 4 अपार्टमैंट कुल 240 करोड़ रुपए में खरीदे गए हैं और रियल एस्टेट के जानकारों के मुताबिक लग्जरी टावर द रैजीडैंस की 28वीं से 31वीं मंजिल के बीच के ये 4 फ्लैट रुनवाल ग्रुप से तंवारिया परिवार ने खरीदे हैं।


