लुधियाना MC चुनाव: तनावपूर्ण माहौल में हुआ 61% मतदान, 494 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 को

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना नगर निगम चुनाव की मतदान प्रक्रिया थम गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। शाम 4 बजे तक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना नगर निगम चुनाव की मतदान प्रक्रिया थम गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। शाम 4 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुए। 95 वार्डों में 494 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। नगर निगम चुनाव में बारिश का भी प्रभाव देखने को मिला।

mc election

बारिश के कारण वोटरों की सख्या कम होती चली गई थी। इसके इलावा वार्ड नंबर 43 में बैंस और कांग्रेस समर्थकों में नोकझोंक हो गई।

mc election

जिस कारण बैंस के करीबी सुखविंदर गिल को पुलिस थाने लेकर चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ वार्ड-62 के पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा हुआ।

mc election

बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश रत्रा पर टेबल-कुर्सियां फेंकने का आरोप लगाया गया। इसके इलावा  कांग्रेस प्रत्याशी ने धक्काशाही का भी आरोप लगाया है।

mc election

वार्ड नंबर 64 से बीजेपी उम्मीदवार संजय कपूर ने  कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पराशर पर वोटिंग के दौरान धक्काशाही का आरोप लगाया है। लुधियाना नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 को आएंगे जिसमें सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *