Ambala Floats Stone:
अंबाला छावनी से बुधवार को ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. एक प्राचीन शिव मंदिर की खुदाई के दौरान मिला श्री राम नाम अंकित करीब 12 किलो वजनी पत्थर, चर्चा का केंद्र बना हुआ है. हैरानी की बात ये है कि जब इस भारी पत्थर को पानी में डाला गया. तो ये डूबा नहीं, बल्कि पानी की सतह पर तैरने लगा. 12 किलो का पत्थर और पानी में तैरता हुआ! स्थानीय लोग इसे भगवान का (Ambala Floats Stone) चमत्कार मान रहे हैं. कुछ लोग इसे रामायण काल की उस मान्यता से जोड़ रहे हैं, जब “राम नाम” लिखे पत्थर समुद्र पर तैरते थे।
ड्रम में तैरने लगा पत्थर
लेकिन चौंकाने वाली घटना तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने इस पत्थर को पानी से भरे ड्रम में डाला। भारी भरकम होने के बावजूद यह पत्थर पानी में डूबने के बजाय तैरने लगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई साधारण पत्थर नहीं, बल्कि भगवान की कृपा और एक दिव्य चमत्कार है। कई लोग इसे रामायण काल से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब भगवान श्री राम के नाम से पत्थर पानी पर तैरते थे। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बह्रहाल इस घटना की अगर वैज्ञानिक जांच हो तो इसके पीछे की वास्तविकता को समझा जा सकता है।
अन्य ख़बरें जानें-
HBSE New Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन शंकर लाल धूपड़
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



