HBSE New Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने संभाला पदभार, बोले- नई शिक्षा नीति लागू करना प्राथमिकता

HBSE New Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को नया चेयरमैन मिला। एडवोकेट शंकर लाल धूपड़ ने आज बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण…

HBSE New Chairman: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने संभाला पदभार, बोले- नई शिक्षा नीति लागू करना प्राथमिकता

HBSE New Chairman:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को नया चेयरमैन मिला। एडवोकेट शंकर लाल धूपड़ ने आज बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नई शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने, बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और नकल पर सख्त अंकुश लगाने की बात कही। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने पदभार संभालने से पहले पूजा-अर्चना की।

नई शिक्षा नीति हरियाणा में लागू करना प्राथमिकता

शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाना होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल और बाहरी हस्तक्षेप को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, तेज और विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को हरियाणा में पूर्ण रूप से लागू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

भिवानी से संबंधित ने नए चेयरमैन

भिवानी जिले से संबंध रखने वाले शंकर लाल धूपड़ पेशे से वकील हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भिवानी में प्राप्त करने के बाद जयपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उनकी राजनीतिक यात्रा वर्ष 1975 में शुरू हुई और वे करीब चार वर्षों तक बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब देखना होगा कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा board की कार्यप्रणाली में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और परीक्षा प्रणाली को कितना पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Kerala ED Raids On Pinarayi Residence: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन घर में ईडी ने मारा छापा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *