दविंदर बंबीहा ग्रूप के 11 गैंगस्टर धरे, इनके तार परमीश वर्मा हमले से भी जुड़े

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टर गैंगवार करके पूरे पंजाब भर में अपनी दहशत फैला रहे है पर पंजाब पुलिस ने अब इन गैंगस्टरों पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टर गैंगवार करके पूरे पंजाब भर में अपनी दहशत फैला रहे है पर पंजाब पुलिस ने अब इन गैंगस्टरों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद पंजाब में मौजूद गैंगस्टरों ने या तो सरेंडर करना शुरू कर दिया है या फिर पुलिस तलाशी के दौरान उनको गिरफ्तार कर रही है। गैंगस्टर दिलप्रीत को भी पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसने कई अहम खुलासे किएं।

davinder bambiha group

वहीं वात की जाएदविंदर बंबीहा ग्रूप की तो बंबीहा ग्रुप ने भी अपनी दहशत फैलाने की पूरी कोशिश की पर पंजाब पुलिस के शिकंजे से वो भी नहीं बच सके। पंजाब पुलिस ने दविंदर बंबीहा ग्रूप को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब पुलिस ने 11 बदमाशों को हथियार सहीत गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होने इनके साथ 17 हथियारों को भी बरामद किया है और साथ ही पंजाब के सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर हमले के समय इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी अपने कब्जे मे किया।

gangster dilpreet vs parmish

साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि पकड़े गए बदमाश दविंदर बंबीहा ग्रूप के मैंबर और साथ ही गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथ भी लगातार संपर्क में थे। जिस कारण वो गैंगस्टर दिलप्रीत के बाबा के साथ मिल कर उसके साथ मिलकर काम किया करते थे। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि पकड़े गए हथियार चाइनिज और पाकिस्तानी लग रहे है जिस कारण पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब इस समय बड़े आठ गैंगस्टर चल रहे है। साथ ही पुलिस ये भी पता चला रही है कि क्या इन गैंगस्टरों के आईएसआई के साथ तो कोई कन्केशन तो नहीं। खैर पंजाब पुलिस को कहना है कि इन पकड़े गए बदमाशों से कई अहम खुलासे हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *