गाय को राष्ट्रीय संपत्ति या राष्ट्रीय धरोहर किया जाए घोषित-असीम गोयल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गाय, गीता और ज्ञान के दम पर सत्ता में आई बीजेपी की सरकार में असल में गाय कोलेकर जमीनी स्तर पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गाय, गीता और ज्ञान के दम पर सत्ता में आई बीजेपी की सरकार में असल में गाय कोलेकर जमीनी स्तर पर हालात ज्यादा अच्छे नहीं है। हाल ही में गांव जैतपुरा में चल रही अवैध गोशाला में जहरीला पानी पीने से हुई 7 गायों की मौत और सुल्लर की गौशाला में हुई 4 गायों की मौत ने सरकार की कार्यशैली को सवालों को घेरे में खड़ा कर दिया है।COW 1हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कई बार सार्वजनिक मंचों से गाय का महत्व बताते हुए उसे पालने की बात कह चुके है, तो वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की वकालत कर चुके है। अब अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल गाय के साथ पशु शब्द लगाए जाने से सहमत नहीं है।ASSIM GOYALगोयल की माने तो वो लोग गाय को मां कहते है और मां को पशु नहीं कहा जा सकता। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि उनकी सरकार ने गौवंश की सुध लेने का काम किया है। उनकी माने तो गाय को राष्ट्रीय धरोहर या फिर राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाना चाहिए, जिससे उनकी सही से देखरेख हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *