बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के घर पर चोरों ने किया लाखों का हाथ साफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड और पंजाबी गायक मीका सिंह के घर पर लाखों की चोरी हो जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड और पंजाबी गायक मीका सिंह के घर पर लाखों की चोरी हो जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि मीका सिंह के मुबंई में स्थित घर में लाखों के गहने और कैश की चोरी हो गई है।

mika singh

सूत्रों का कहना है कि इस मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया है और चोरों ने तीन लाख रूपए के गहने और नकदी पर अपना हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *