बहादुरगढ़ : शहर के कानोंदा गांव में एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को शातिर चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। मशीन में करीब साढ़े 3 लाख रुपए कैश बचा हुआ था। चोरी घटना को अज्ञात चोरों ने हाईटेक तरीके से अंजाम दिया है। चोरों ने काले रंग का स्प्रे पेंट से पहले तो कैमरा और लाइट को ढंक दिया, ताकि उनका चेहरा पहचान में ना सके और उसके बाद एटीएम मशीन को उखाड़कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस एटीएम को रात के समय शातिर बदमाश उखाड़ कर अपने साथ ले गए उसमें शुक्रवार के दिन में दिन कैश डाला गया था। जिसमें से करीब साढ़े 3 लाख रुपए अब भी बचे हुए थे। वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया उस समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। इससे पहले भी करीब महीना भर पहले बहादुरगढ़ शहर के शिव चौक पर एक एटीएम को चोरो ने निशाना बनाया था।
हालांकि एटीएम मशीन भारी होने के कारण वे इसे ले जाने में कामयाब नहीं हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मशीन को उठाने के लिए तीन से ज्यादा बदमाश आए होंगे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं इस घटना से पुलिस सुरक्षा पर सवाल तो उठ ही रहा है, जबकि दूसरी तरफ शहर के लोग भी सहमे हुए हैं।


