लवी देवड़ा हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट : पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लवी देवड़ा की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को फरीदकोट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य…

फरीदकोट : पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लवी देवड़ा की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को फरीदकोट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी भोला शूटर को पुलिस पहले ही पूछताछ के लिए फरीदकोट ला चुकी है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ लवी देवड़ा की हत्या की थी। पंजाब कुख्यात गैंगस्टर लवी देवड़ा हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी हरिपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरिपाल पर हत्याकांड के लिए इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लवी देवड़ा की हत्या करने वालों में भोला शूटर, टीनू भिवानी, सम्पत नहरा शामिल थे। गिरफ्तार तीसरे आरोपी हरिपाल सिंह ने तीनों को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया था। बता दें कि 15 जुलाई को लवी देवड़ा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो एक मेले में गया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहाली से भोला शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *