सावधान… कहीं आप मोबाइल तो चार्ज नहीं कर रहे

फतेहाबाद : अगर आप भी मोबाइल चार्ज करते हैं तो सचेत रहें। हो सकता है कि मोबाइल में धमाका हो जाए और आपको गहरे जख्म…

फतेहाबाद : अगर आप भी मोबाइल चार्ज करते हैं तो सचेत रहें। हो सकता है कि मोबाइल में धमाका हो जाए और आपको गहरे जख्म लग जाएं। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है फतेहाबाद के कुकडावाली गांव में, जहां चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से लोग सहम गए। हालांकि घटना के किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर मोबाइल चार्ज करें या नहीं।

बताया जाता है कि गुलविंद्र सिंह ने चार महीने पहले ही वीवो कंपनी का मोबाइल खरीदा था। वो खेतों में काम करे थे और मोबाइल को चार्ज में लगाया हुआ ता। इसकी दौरान अचानक उसमें धमाका हो गया। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल के धमाके से हुई आवाज दूर तक सुनी गई। घटना के बाद पीड़ित के साथ ही परिवार वाले भी सहमे हुए हैं। वहीं पीड़ित ने कंपनी से हर्जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *