बठिंडा (पंजाब) : बठिंडा के पॉश एरिया में शुमार नेहरू कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या करके आरोपी फरार हो जाते हैं। कारण बस इतना था कि महिला पति को नशा करने और जुआ खेलने से रोकती थी। जिस तरह से इन्होंने महिला का कत्ल किया उससे पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस को भरोसा नहीं हो रहा था कि महिला की हत्या की सारी साजिश पति ने ही रची है। महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुआ पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल गुप्ता ने अपनी पत्नी का कत्ल करने में अपने ही जिगरी दोस्त को 5 लाख की सुपारी दे दी। इसके बाद पति अपने दोस्त के साथ घर में महिला का कत्ल किया और फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, लेकिन आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि ताकि मामले को लूट की शक्ल दी जा सके। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सूई अनिल गुप्ता पर जाकर ठहर गई। इसके बाद पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने कनिका की हत्या के मामले में पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने कनिका की हत्या इसलिए की कि वो नशा करने और जुआ खेलने से रोकती थी। इस कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। और आखिर में अनिल ने पत्नी की हत्या करने का फैसला ले लिया।
नशा करने से रोका तो पति ने पत्नी को मारा
बठिंडा (पंजाब) : बठिंडा के पॉश एरिया में शुमार नेहरू कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या…
