गीतकार समेत एक दर्जन आरोपी पुलिस के शिकंजे में

जालंधर (पंजाब) : पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में शामिल एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नशे के कारोबार और कांट्रैक्ट किलिंग…

जालंधर (पंजाब) : पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में शामिल एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नशे के कारोबार और कांट्रैक्ट किलिंग के मामले के आरोपी शामिल हैं। पुलिस की मानें तो एक गीतकार को भी पकड़ा गया है, जो पंजाब के कई मशहूर गायकों के लिए गीत लिख चुका है। इनसे 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 135 ग्राम नशीला पदार्थ, एक मैगजीन, दो जिन्दा कारतूस, 18000 नशीले कैप्सूल, 350 नशीली गोली, तीन कार, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पकड़े गए इन लोगों में से एक ऐसा आरोपी भी है, जिसने शिक्षा तो ली लोगों को धर्म की राह पर लाने की लेकिन खुद नशे का सौदागर बन बैठा। इसका नाम राजन मसीह है और यह एक पास्टर है। उसने महाराष्ट्र से पास्टर की परीक्षा पास कर कपूरथला की एक यूनिवर्सिटी में एमए की क्लास में दाखिला लिया हुआ था। पुलिस की माने तो कुछ देर पहले इसके भाई को नशे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तो उसके बाद इसने उसका नशे का काम खुद करना शुरू कर दिया। नशे के आरोप में पकडे गये इन आरोपियों में एक आरोपी गीतकार है, जो की जसविंदर सिंह बिल्ला उर्फ़ बिल्ला कोल्गढ़िया के नाम से मशहूर है। पुलिस के मुताबिक इसने पंजाब के कई मशहूर गायकों के लिए गाने लिखे हैं और अब यह नशे के कारोबार में लग गया। पुलिस ने इसके पास से सौ ग्राम नशीला पाउडर, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक कार व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। जो जांच के बाद सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि इस मामले में भी अभी भी कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *