दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के परिजन इंसाफ की गुहार लगाते रहे, जबकि पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मनीष अब दुनिया में नहीं रहा। उसकी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वो दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बने एक फूड प्रॉडक्ट कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करता था।
बुधवार की सुबह वो घर से तो निकला लेकिन फैक्टरी नहीं पहुंचा और कुछ देर बाद उसके मौत की खबर मिली। मनीष के मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही उसके दोस्तों की हालत खराब हो गई। किसी को घटना का भरोसा नहीं हो रहा था। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर दिल्ली और हरियाणा दोनों की पुलिस पहुंची। लेकिन काफी देर तक दोनों कार्रवाई के नाम पर एक-दूसरे से उलझे रहे।
आखिर में दिल्ली के नरेला थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष काफी समय से फैक्टरी में काम कर रहा था। रोज की तरह वो बुधवार के लिए काम पर निकला लेकिन फैक्टरी नहीं पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके मौत की खबर आ गई। मनीष मूलरूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था। उसकी हत्या कयों की गई इसकी जांच पुलिस ही करके बता सकती है।
बहरहाल नरेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और तफ़्तीश शुरू कर दी है। लेकिन दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि मनीष की हत्या की गई है, लेकिन ये तो पुलिस ही पता करेगी।
