पार्टी अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत दिखाता है सरकार की लोकप्रियता-विपुल गोयल

रोहतक: बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह जब हरियाणा पहुंचे तो सभी बीजेपी नेताओं ने अपने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। हरियाणा के…

रोहतक: बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह जब हरियाणा पहुंचे तो सभी बीजेपी नेताओं ने अपने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने भी गर्मजोशी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुलदस्ता भेंट किया। शाह मिशन 2019 फतेह करने की योजना बनानेे में जुटे हैं, जिसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने वो हरियाणा पहुंचे हैं। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा में शाह के स्वागत को ऐतिहासिक बताया।

उद्योग मंत्री ने कहा ‘बहादुरगढ़ और रोहतक में पार्टी अध्यक्ष का एतिहासिक जोरदार स्वागत सरकार की लोकप्रियता दिखाता है।’

रोहतक में चल रहे प्रबुद्ध गोष्ठी में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को सियासी मंत्री भी दिए जिसमें नेताओं के विचार भी लिए गए। इस दौरान प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, और  उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *