टमाटर पर कांग्रेस का “बैंक ऑफ टमाटर”

चंडीगढ़: टमाटर के बढ़ते हुए दामों ने हम लोगों को परेशान किया है तो वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है जिसके चलते…

चंडीगढ़: टमाटर के बढ़ते हुए दामों ने हम लोगों को परेशान किया है तो वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है जिसके चलते अलग ढंग से प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस ने बैंकों के सामने STATE BANK OF टमाटर लगाकर रोष प्रदर्शन किया व महंगे टमाटर को जमा करवा कर के FD की तरह कुछ महीनों बाद दोगुना देने का वादा किया।
                  टमाटर के बढ़ते दाम हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं ना कोई इसे रसोई में इस्तेमाल कर सकता है और ना ही चाह कर भी हर किसी के बस की बात है कि वो टमाटर का स्वाद चख सके जिसमें कारण किसानों की बारिश की वजह से फसल खराब है और टमाटर की कमी की वजह से दाम बढ़ने लाजमी है जिसमें बेशक किसानों को फायदा नहीं हो रहा लेकिन बिचौलियों को मोटा फायदा साफ देखा जा सकता है अब इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साथ रहे हैं कि जब से NDA की सरकार सत्ता में आई है तब से कभी दालों और कभी सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं और इसी को लेकर व्यंग प्रति कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है कि बैंकों के सामने बैंक ऑफ टमाटर लगाकर लोगों को महंगे टमाटर बैंक में जमा करवा कर कुछ महीनों बाद FD की तरह दोगुने दिए जाएंगे।
                    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सीधा NDA पर हमला करते हुए कहां की कि जिस तरह से सरकार के आने के बाद लगातार दामों में बढ़ोतरी हो रही है उसमें आम लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं जिस पर आज हमारा प्रदर्शन पुतला फूंक या फिर सड़कों पर उतर नहीं बल्कि मुंह चिढ़ाती तस्वीर केंद्र सरकार को दिखाना है।
                      इसमें कांग्रेस की बेशक राजनीति हो लेकिन आम लोगों की बढ़ी हुई समस्या सबके सामने है इसमें ना तो किसान को फायदा हो रहा है और ना ही आम जनता को फायदा उठा रहे हैं बिचौलिए तो पीस रहे हैं देश के वह लोग जो एक फसल उगाता है तो दूसरा उसे खरीदना है जबकि बिचौलिए सिर्फ दाम तय कर व्यापार को बढ़ा रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *