कांग्रेस के संघठनात्मक चुनाव पर चर्चा

चंडीगढ़: कांग्रेस के पार्टी स्तरीय चुनाव को लेकर पंजाब में तैयारी शुरू हो चुकी है जिसमें निशाने के तौर पर पंजाब के आने वाले निकाय…

चंडीगढ़: कांग्रेस के पार्टी स्तरीय चुनाव को लेकर पंजाब में तैयारी शुरू हो चुकी है जिसमें निशाने के तौर पर पंजाब के आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव और गुरुद्वारा पुर के उपचुनाव रहेंगे जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी से लगा दी गई हैं और 7 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
                      पंजाब के आने वाले चुनावों के बीच में चाहे वह स्थानीय निकाय चुनाव हैं या फिर लोकसभा के चुनाव या फिर कहे गुरदासपुर के उपचुनाव इन सबके बीच में कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आएगा कि आखिर कांग्रेस का अब तक का काम लोगों को रास आया या फिर नहीं इस सब को लेकर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में जुट चुकी है ताकि इन चुनावों के बीच में अच्छे प्रदर्शन के साथ कांग्रेस साबित कर सके कि उनका अब तक का काम लोगों के फायदे और हित में रहा है इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी स्तरीय चुनावों के बीच में तैयारी के साथ जुट चुकी है ताकि  चुनावों के बाद में कांग्रेस के मेहनती वर्कर निकल कर आगे आ सके और पार्टी को जीतने में ज्यादा समस्या ना आए इसके लिए चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के वर्करों के साथ में बैठक की
                      कांग्रेस आने वाले चुनावों के बीच में किसी भी तरह का रिस्क या फिर कहे पार्टी पार्टी के अंदरूनी ढांचे को लेकर कमी नहीं चाहते जिससे की पार्टी चुनावों के बीच में अच्छा प्रदर्शन करने से चूक जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *