ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलवामा जिले के द्राबगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई | इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर साहित कुल दो जवान घायल हो गए | उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है |
तलाशी अभियान जारी
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इनपुट मिले थे कि पुलवामा जिले के द्राबगम इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं जिनमें हिजबुल के टॉप कमांडर भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इसी सूचना के आधार पर इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
मुठभेड़ में एक मेजर सहित कुल दो जवान घायल
सुरक्षाबलों का घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी | और भागने का प्रयास किया | हालांकि जवानों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें घेरे रखा। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है |
