फगवाड़ा में हिंसा के बाद स्थिति हुई आम, स्थिति पर पुलिस की चौकस नजर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दलित भाईचारे और जरनल भाईचारे में हो रहा विवाद अब शांत होते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि फगवाड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दलित भाईचारे और जरनल भाईचारे में हो रहा विवाद अब शांत होते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि फगवाड़ा में हालात अब आम हो होते हुए नजर आ रहे है। फगवाड़ा में सभी दुकाने आम दिन की तरह खुल गई है और रास्तों को भी खोल दिया गया है।

Phagwara

पर अभी भी बड़ी गिनती में पुलिस फगवाड़ा में कई जगहों पर तैनात है। पुलिस ने स्थिति के पल पल पर नजर रखी हुई है। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को फगवाड़ा के गौल चौक का नाम संविधान चौक रखने के कारण दलित भाईचारे और शिव सैना के बीच में झगड़ा हो गया था।

police protection

जिस कारण दो गुटों में गोलीबारी भी हुई थी। जिस कारण दो युवक इस गोलीबारी में जख्मी हो गए थे। इन युवकों में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिस कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। फिलहाल अभी फगवाड़े में स्थिति आम होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *