फगवाड़ा हिंसा: सरकार द्वारा जसवंत बॉबी के परिजनों को 5 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा हिंसा में मारे गए युवक जसवंत बॉबी के परिजनों को सरकार ने पांच लाख रूपए का मुआवजा औऱ परिवार के एक मैंबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा हिंसा में मारे गए युवक जसवंत बॉबी के परिजनों को सरकार ने पांच लाख रूपए का मुआवजा औऱ परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। बता दें कि कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर ने मृतक की मां को मुआवजे की राशि का चैक भी सौंपा।

Phagwara

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को हुई दलित भाईचारे और शिव सेना के बीच में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी के दौरान 19 वर्षीय बॉबी के सिर पर गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई।  बता दें कि दलित भाईचारे ने फगवाड़ा चौक में डॉक्टर बी आर अंबेदकर के नाम का बोर्ड लगा रहे दलितों के साथ शिव सेना का झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया दो पक्षों में गोलीबारी होने लगी।

phagwara jaswant bobby

इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, होशियापुर और नवांशहर  में इंटरनैट बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *