ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्यप्रदेश के धार जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया | सिपाही भर्ती के लिए आए युवकों के सीने पर पहचान के लिए उनकी जाति लिख दी | युवकों के सीने पर एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल कैटेगरी लिखने का गंभीर मामला सामने आया है | Medical करवाने आए युवकों के सीने पर ऐसा लिखकर उनकी पहचान की गई |
छात्रों के सीने पर लिख दी जाति
मामला धार के जिला अस्पताल का है | मेडिकल करने के दौरान जनरल कैटेगरी और एससी-एसटी कैटेगरी के युवकों को अलग खड़ा होने के लिए कहा गया था | इसके बाद सभी एससी-एसटी उम्मीदवारों की छाती पर उनकी जाति को लिख दिया गया | इस दौरान जिला अस्पताल का मेडिकल बोर्ड और पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी भी मौजूद थे |
छात्रों के सीने पर लिख दी जाति
ये पूरा मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले मे हडकंप मचा गया है | अब पूरे मामले में जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही जा रही है |


