फ्रीडम फ्रॉम ओपन डेफिकेशन वीक का आगाज करेंगे राजिंदर बाजवा

पंजाब के वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, रूरल डेवलपमेंट और पंचायत मंत्री सरदार तृप्त राजिंदर बाजवा मिशन स्वच्छ और स्वस्थ पंजाब स्कीम के तहत फ्रीडम फ्रॉम ओपन…

पंजाब के वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, रूरल डेवलपमेंट और पंचायत मंत्री सरदार तृप्त राजिंदर बाजवा मिशन स्वच्छ और स्वस्थ पंजाब स्कीम के तहत फ्रीडम फ्रॉम ओपन डेफिकेशन वीक का आगाज करेंगे। 9 से 15 अगस्त तक यह वीक चलेगा। पंजाब सरकार ने मशहूर कमेडियन जसविंदर भल्ला और बिन्नू ढिल्लों को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 9 जिलों को ओडीएफ किया गया है, बाकि 13 जिलों को 31 दिसम्बर तक ओडीएफ कर देंगे । इस मुहिम के लिए 500 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है । इसमें 250 करोड़ रुपए केंद्र का योगदान होगा ,बाकी के 250 करोड़ रुपए पंजाब सरकार खर्च करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *