पंजाब के वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, रूरल डेवलपमेंट और पंचायत मंत्री सरदार तृप्त राजिंदर बाजवा मिशन स्वच्छ और स्वस्थ पंजाब स्कीम के तहत फ्रीडम फ्रॉम ओपन डेफिकेशन वीक का आगाज करेंगे। 9 से 15 अगस्त तक यह वीक चलेगा। पंजाब सरकार ने मशहूर कमेडियन जसविंदर भल्ला और बिन्नू ढिल्लों को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 9 जिलों को ओडीएफ किया गया है, बाकि 13 जिलों को 31 दिसम्बर तक ओडीएफ कर देंगे । इस मुहिम के लिए 500 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है । इसमें 250 करोड़ रुपए केंद्र का योगदान होगा ,बाकी के 250 करोड़ रुपए पंजाब सरकार खर्च करेगी ।
