पंजाब में अभी भी नशे का बहुत बोलबाला : मनप्रीत बादल

चंडीगढ़ : पंजाब की कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने के बाद सौ दिनों के अंदर नशे के कहर से लोगों को मुक्ति दिलाने की…

चंडीगढ़ : पंजाब की कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने के बाद सौ दिनों के अंदर नशे के कहर से लोगों को मुक्ति दिलाने की बात कही थी। इसके लिए कई पहल भी किए गए, अभियान चलाकर नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वित्त मंत्री ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा है कि पंजाब में अभी भी नशे का बहुत बोलबाला है। यहां तक कि महिलाएं भी सक्रिय रूप से इसमें हिस्सा ले रही हैं। हालांकि मनप्रीत बादल यह कहने से नहीं चूके कि पंजाब सरकार ने नशे पर काफी हद तक काबू पाया है। वित्त मंत्री ने कहा कि धार्मिक संस्थानों और एनजीओ की सहायता से ही नशे के कहर को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। बेरोजगारी को खत्म करके ही हम नशे पर काबू पा सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि नशे का सामान बेचने वालों के बारे में जानकारी दें ताकि उनपर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा सके।

नई औद्योगिक नीति की घोषणा जल्द 

मनप्रीत बादल ने बताया कि पंजाब में करप्शन के मामले काफी ज्यादा हैं। इन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्रियल पॉलिसी के ऊपर बोलते हुए कहा कि मंगलवार को उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक है, जिसमें उनसे कुछ सुझाव भी मांगे जाएंगे। बैठक के दौरान औद्योगिक नीति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद पंजाब सरकार औद्योगिक नीति की घोषणा कर देगी। इराक के कुवैत में फंसे 39  भारतीयों के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि हम ईश्वर से यही अरदास करते हैं कि सभी सकुशल अपने घर लौट आएं। इसके लिए सीएम साहब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल यह विदेश नीति का मामला है इसलिए हमें विदेश मंत्रालय पर ही निर्भर करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक पहल करेगी और विदेश में फंसे लोगों के सुरक्षित लौटने का इंतजाम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *