सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले सावधान!

फरीदाबाद (हरियाणा) : फरीदाबाद में सार्वजनिक स्थलों को मयखाना समझ कर शराब पीने वाले शराबियों के लिए बुरी खबर। अब शराबी हो जाएं सावधान, नहीं…

फरीदाबाद (हरियाणा) : फरीदाबाद में सार्वजनिक स्थलों को मयखाना समझ कर शराब पीने वाले शराबियों के लिए बुरी खबर। अब शराबी हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम। दरअसल फरीदाबाद पुलिस की ऐसे लोगों पर पैनी नजर है जो सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम टकराने में यकीन रखते हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और कार में बैठकर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पहले ही हफ्ते में पुलिस और क्राईम ब्रांच ने साझा कार्रवाई की। इस दौरान 271 मुकदमे दर्ज कर करीब 285 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की मानें तो शराब पीने वालों को चेतावनी दी गई है। साथ ही क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अभियान चलाया जा रहा है। सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिसे भी शराब पीते पकड़ा गया उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस पहले भी इस तरह के अभियान चला चुकी है, बावजूद स्थिति में सुधार नहीं आया। अब देखना होगा कि पुलिस के इस अभियान से शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *