बहादुरगढ़ (हरियाणा) : बहादुरगढ़ के बादली कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा बादली के गुरूग्राम चौक पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बादली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि झज्जर की ओर से एक स्कूटी पर दो युवकों के साथ एक महिला आ रही थी। जब वो गुरूग्राम चौक पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। साथ ही फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी में भी पुलिस की एक टीम जुट गई है।
ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार तीन की मौत
बहादुरगढ़ (हरियाणा) : बहादुरगढ़ के बादली कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।…
