एचएस प्रणय को यूएस ओपन बैडमिंटन खिताब

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय खेलप्रेमियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। दरअसल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने यूएस ओपन…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय खेलप्रेमियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। दरअसल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने यूएस ओपन बैडमिंटन खिताब जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फाइनल के एक घंटा पांच मिनट तक चले मुकाबले में प्रणय ने हमवतन बी साईं प्रणीत को 21-15, 22-10, 21-12 से हराया। पिछले साल स्विस ओपन जीतने के बाद यह प्रणय का इस साल यह पहला खिताब है। प्रणय ने चोट से उबरने के बाद पहली बार कोई खिताब जीता है। इसके साथ ही प्रणय अमेरिकी ओपन जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बैडमिंटन में इस साल यह तीसरा ऐसा फाइनल था, जिसमें दोनों फाइनलिस्ट भारतीय थे। सिंगापुर ओपन के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी बी साईं प्रणीत ने किदांबी को हराया था। जबकि सईद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा ने हमवतन वी साईं प्रणीत को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *