दिल्ली: पखे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, देखे वीडियो

दिल्ली के शालीमार बाग में एक नाबालिग की संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को जोरदार हंगामा किया। नाबालिग एक घर में नौकरानी का…

दिल्ली के शालीमार बाग में एक नाबालिग की संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को जोरदार हंगामा किया। नाबालिग एक घर में नौकरानी का काम करती थी और उसी घर के पंखे से उसका शव लटकता मिला था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि नाबालिग की हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है।
दिल्ली के शालीमार बाग में 15 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने ना सिर्फ हंमामा किया, बल्कि जमकर तोड़फोड़ की। नाबालिग एक बिजनेसमैन के घर में घरेलू नौकरानी का काम करती थी और उसका शव उसी घर के पंखे से लटका मिला था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। लोग ना सिर्फ नाबालिग के मालिक की कोठी के सामने धरना देने बैठ गए, साथ ही मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शालीमार बाग के BW ब्लॉक स्थित एक कोठी में उनकी बच्ची नौकरानी थी। पिछले तीन दिनों से वह इसी घर में काम कर रही थी। शुक्रवार की शाम सूचना मिली की लड़की का शव मालिक की कोठी के पंखे में लटका हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ कुछ गलत करके पहले उसकी हत्या कर दी गई, फिर उसका शव पंखे से लटका दिया गया। इससे परिजन भड़क गए और मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। लोगों ने ना सिर्फ सड़क पर जाम लगा दिया बल्कि सोसायटी के गेट पर तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।
हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मालिक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि लड़की मूलरूप से बंगाल की रहने वाली है और कुछ सालों से परिवार के साथ शालीमार बाग में रह रही थी। लोगों का हंगामा देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/875898795923948/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *