बयानबाजी में उलझी ‘सियासत की पगड़ी’, देखे वीडियो

पंजाब विधानसभा में पिछले दिनों आप विधायक की पगड़ी उछाले जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मुद्दे पर…

पंजाब विधानसभा में पिछले दिनों आप विधायक की पगड़ी उछाले जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी सुनने को मिल रही है। जहां नेता इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बता रहे हैं, वहीं अब तो इसे सिख समाज की इज्जत से जोड़ने का बयान सामने आने लगा है। रविवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी क्षेत्र के दौरे के दौरान कुछ ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने पगड़ी उछालने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गलत करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रविवार को लंबी पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा में जो हंगामा हुआ था वो पूरी तरह गलत था। पूर्व सीएम ने कहा कि इससे भी ज्यादा गलत हुआ कि लोकतंत्र के मंदिर में एक विधायक की पगड़ी उछाली गई। विधायक किसी भी दल का हो, वो जनता का प्रतिनिधित्व करता है। और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर बनाती है। उन्होंने विधानसभा में हुई धक्का-मुक्की पर भी अफसोस जाहिर किया। पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा पवित्र स्थान है और वहां इस तरह की घटनाएं अफसोसजनक है। पूर्व सीएम ने अपने बयान से ना सिर्फ सीधे-सीधे कैप्टन सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया, इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी को सिख समाज की इज्जत बताकर कहीं ना कहीं सरकार को नाकाम भी बता दिया।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/875822335931594/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *