पंथा चौक बायपास के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें अर्धसैनिक बल के एक उपनिरीक्षक समेत दो शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल हो गया।

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पंथा चौक पर ‘रोड आपिंग पार्टी’ पर स्वाचालित हथियारों से हमला कर दिया जिसमें उप निरीक्षक साहिब शुक्ला समेत तीन जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया। इस आतंकी हमले में नागरिकों के भी जख्मी होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकडऩे के लिए क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया ।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
J&K: आतंकी हमले में CRPF के दो सुरक्षाकर्मी शहीद, एक घायल
पंथा चौक बायपास के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें अर्धसैनिक बल के एक उपनिरीक्षक समेत दो शहीद हो…
