मनोहर लाल खट्टर इन दिनों कैथल के दो दिवसीय दौरे पर हैं पहले दिन मनोहर लाल खट्टर ने 117 करोड़ की लागत से बनीं 31 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था बहीं दूसरे दिन सीएम मनोहर लाल ने संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि 32 माह के शासन काल के दौरान वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में 3500 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत को पूरा किया जा चुका है

मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने किसानों को 2400 करोड़ रुपए मुआवजा राशि के रूप में दिए हैं, जबकि पिछले 48 वर्षों के दौरान भी इतनी राशि किसानों को मुआवजे के रूप में नही दी गई। सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।साथ ही प्रदेश सरकार ने 30 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां मैरिट के आधार पर युवाओं को दी है
सीएम ने जीएसटी को लेकर कहा कि जीएसटी एक सुधार है, जिससे वित्तीय स्थिरता लाने में मदद मिलेगी। हमनें एक भारत, एक ग्रिड और एक कीमत पर काम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विपक्ष जीएसटी को लेकर राजनीति कर रहा है इसके साथ ही सीएम ने जनता दरबार की तारीफ करते हुए कहा कि एक घंटे में 72 शिकायतें सुनना आसान काम नहीं है !
सीएम मनोहर लाल प्रदेश में विकास का दम भर रहे हैं सीएम का कहना है कि पचास प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी है..लेकिन क्या वास्तव में सरकार ने वादे पूरे किए हैं क्या किसानों की हालत सुधर चुकी है…बल्लभगढ़ जैसी और मानेसर गैंगरेप जैसी घटनाओं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े किए हैं !
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/875845899262571/
कैथल: GST टेक्स हुआ कम, विपक्ष कर रहा राजनीति- सीएम मनोहर, देखे वीडियो
मनोहर लाल खट्टर इन दिनों कैथल के दो दिवसीय दौरे पर हैं पहले दिन मनोहर लाल खट्टर ने 117 करोड़ की लागत से बनीं 31…
