पानीपत: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 87580 क्यूसिक पानी रिलीज किया गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है।
पानी छोड़ने से आस-पास के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लगातार बारिश से हरियाणा में भी बाढ़ की आशंका बन सकती है। उधर राजधानी दिल्ली में भी यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होनी शुरू हो गई है।
मंगलवार को यमुना के जलस्तर में सोमवार के अपेक्षा 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की। मंगलवार शाम को नदी का जलस्तर 202.73 सेमी दर्ज किया गया।



