गैंगस्टर सिम्मा के फेसबुक पोस्ट से उड़ी पुलिस की नींद

बठिंडा : चार दिन पहले जैतों में व्यवसायी रविंदर कौचर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में फरार गैंगस्टर सिम्मा बहबल और गुरबख्श सेवेवाला…

बठिंडा : चार दिन पहले जैतों में व्यवसायी रविंदर कौचर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में फरार गैंगस्टर सिम्मा बहबल और गुरबख्श सेवेवाला को पकड़ने के लिए पिछले 3 दिन में फरीदकोट, बठिंडा और मोगा पुलिस ने इनके 22 रिश्तेदारों और दोस्तों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। इन पर गैंगस्टरों को पनाह देने का आरोप है। हालांकि इन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया, मगर पुलिस की इस कार्रवाई का जवाब गैंगस्टर सिम्मा ने सोमवार की रात 12 बजे अपनी फेसबुक वॉल अपडेट कर दिया।

इसमें कुख्यात गैंगस्टर सिम्मा ने न केवल व्यवसायी रविंदर कौचर की हत्या की जिम्मेवारी ली। साथ ही लिखा कि उन्होंने यह हत्या रुपये के लिए नहीं की, बल्कि रविंदर कौचर की उनके गैंग के सदस्य बंटी ढिल्लो जिसकी 16 जून को डबवाली में हुए पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी से दुश्मनी थी। उन्होंने रविंदर कौचर को कई बार समझाया मगर जब उसने पुलिस को उनके खिलाफ जानकारी देनी बंद नहीं की इसीलिए उसे मार दिया।

सिम्मा ने लिखा कि पुलिस ने उनके 15 रिश्तेदारों पर उन्हें पनाह देने का केस दर्ज किया है, मगर अब उनका अपने परिजनों से कोई संबंध नहीं। इसके साथ ही सिम्मा ने चेतावनी दी कि वह अपने वीरों के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और जो उनके खिलाफ जाएगा उसका यही हाल करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि तैयार रहें अभी तो नंबर लगेगा, लिस्ट बहुत लंबी है वेट एंड वॉच। सिम्मा बहबल की इस फेसबुक पोस्ट ने एक बार फिर पंजाब पुलिस को चैलेंज किया है। जसविंदर सिंह रॉकी हत्याकांड के बाद यह दूसरी बार है कि गैंगस्टरों ने हत्या करने के बाद फेसबुक के जरिए हत्या की जिम्मेवारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *