एक दिन बाद भी शास्त्री ही बनें कोच

Chandigarh : आखिर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 24 घंटे के सस्पेंस के बाद कोच का नाम साफ कर दिया है। भारतीय क्रिकेट…

Chandigarh : आखिर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 24 घंटे के सस्पेंस के बाद कोच का नाम साफ कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर रह चुके रवि शास्त्री भी कप्तान विराट कोहली के पसंद भी थे, इसलिए कहा जा रहा है कि कहीं ना कहीं विराट के दवाब में रवि शास्त्री को कोच का जिम्मा दिया गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही खबर उड़ी थी कि शास्त्री को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है, लेकिन बोर्ड ने इसका खंडन करके महज अफवाह करार दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही शास्त्री के नाम की घोषणा कर दी।

इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरे के लिए कोचिंग नियुक्त किया गया है। द्रविड़ फिलहाल भारतीय टीम (अंडर-19) के कोच हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाद जहीर खान को बॉलिंग कोच का जिम्मा दिया गया है। लेकिन जिस तरह से कोच चयन के लिए बीसीसीआई को फजीहत झेलनी पड़ी, उससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बोर्ड ने सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली को कोच चयन करने वाली समिति में तो रखा था। लेकिन बोर्ड के फैसले से लगता है कि कोच के पद पर रवि शास्त्री को चयनित करने का फैसला पहले ही ले लिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *