पूर्व विधायक पर हमला करने वाला शार्प-शूटर गिरफ्तार

दिल्ली : जामिया नगर इलाके में बीते दिनों पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान पर गोली चलाने वाले शार्प-शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर…

दिल्ली : जामिया नगर इलाके में बीते दिनों पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान पर गोली चलाने वाले शार्प-शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जामिल उर्फ वसीम उर्फ भूरा के रूप में हुई है। आरोपी भूरा गिरोह का मास्टरमाइंड भी है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।जिला पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, बीते दिनों जामिया नगर में रहने वाली महिला मेहरुन्निसा के पति मिजाजुद्दीन की मौत के बाद उसके सौतले बेटों ने घर पर कब्जा करने के लिए हमला कर दिया था। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक खान भी बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गए थे। इसी दौरान उनपर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। छानबीन के दौरान जामिया नगर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि हमले में शामिल शार्प-शूटर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर यहां से हापुड़ निवासी वसीम को गिरफ्तार किया गया, उसके खिलाफ जैतपुर थाना, स्पेशल सेल और हापुड़ में हत्या के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *