दिलों के शूटर ‘स्कूटर’ का ‘टायर पंक्चर’

Chandigarh : सोशल मीडिया पर अपने गानों से लोगों को एंटरटेन कम, टॉर्चर ज्यादा करने वाली सिंगर ढिंचैक पूजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड…

Chandigarh : सोशल मीडिया पर अपने गानों से लोगों को एंटरटेन कम, टॉर्चर ज्यादा करने वाली सिंगर ढिंचैक पूजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड सारे वीडियो डिलीट हो गए हैं। अब ये कैसे हुआ या किसने किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल, अपने गानों से रातोंरात इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली सिंगर पूजा के वीडियो डिलीट होने की चर्चा उनके गानों से ज्यादा है। अब पूजा के चाहने वालों हों या उन्हें नापसंद करने वाले, सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर पूजा के वीडियो डिलीट कैसे हो गए।

1.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

पूजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के 1.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और अचानक सारे वीडियो डिलीट होना समझ से परे है। फिलहाल वीडियो डिलीट होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वैसे अफवाहों का बाजार गर्म है कि पूजा के यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया गया है तो कोई कह रहा है कि कॉपीराइट के कारण वीडियो डिलीट हुआ है। एक तीसरी थ्योरी भी बताई जा रही है कि पूजा ने खुद ही अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिया है। लेकिन अभी तक पूजा का इस मामले पर किसी तरह का कमेंट नहीं आया है। लिविंग इंडिया न्यूज ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया।

हर महीने 50 लाख रूपये की कमाई!

ढिंचैक पूजा के चैनल के 1.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उनके पेज पर तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। अनुमान के अनुसार पूजा के हर वीडियो को औसतन 7 लाख लोग देखते थे। यहां तक कि चैनल से पूजा हर महीने 50 लाख रूपये से ज्यादा कमाई करती थीं। गूगल एडवर्टिसमेंट के अनुसार 10,000 व्यूज पर 900 रूपये की कमाई होती है। इस लिहाज से देखा जाए तो पूजा को हर गाने से करीब 15 लाख रूपये की इनकम होती है। पूजा का गाना ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’, ‘दारू दारू’, ‘सेल्फी मैंने ले ली है’, ‘स्वैग वाली टोपी’ ने सोशल साइट्स पर गजब ट्रेंड (ट्रोल भी कह सकते हैं) हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *