तरनतारन के थाना गोइंदवाल की पुलिस ने स्प्लेंडर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग पंजाब और दूसरे राज्यों में दो दर्जन से अधिक लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गैंग के सदस्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिक्शा में बैठी महिलाओं, स्कूल जाती लड़कियों और आम लोगों को हथियारों के बल पर अपना शिकार बनाते थे।
पंजाब में चोरी लूटपाट की घटना आए दिन बढ़ती जा रही है। जिन्हें रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए तरनतारन के थाना गोइंदवाल से स्प्लेंडर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने पंजाब समेत कई राज्यों में दहशत मचा रखी थी। इस स्प्लेंडर गैंग के सदस्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिक्शा में बैठी महिलाओं और स्कूल जाती लड़कियों समेत लोगों को हथियारों के बल पर अपना शिकार बनाते थे।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। हालांकि पकड़े गए आरोपियों से 10 बाईक, 40 हज़ार रूपये, एक पिस्तौल, 12 कारतूस और तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। ये गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।




