पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, जनहित के 3 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

चंडीगढ़, 4 अगस्त पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा में इको टूरिज्म प्रोजेक्ट में हो रही देरी का मुद्दा सदन…

पंजाब

चंडीगढ़, 4 अगस्त

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा में इको टूरिज्म प्रोजेक्ट में हो रही देरी का मुद्दा सदन में गूंजा। आम आदमी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह ने परियोजना का काम एक साल बाद भी शुरू न होने पर सरकार और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होने कहा कि प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुए एक साल बीत चुका है , लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। अधिकारियों ने हमें अंधेरे में रखा। आम जनता प्रोजेक्ट देरी होने पर जवाब हमसे मांगेगी, इसमें अधिकारियों की कोई जवाबदेही तय नही होती। विधायक ने सरकार से पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इस पर वन एवं पर्यटन मंत्री लालचंद कटारूचक ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि जिस स्थान पर यह परियोजना प्रस्तावित है, वह हवा महल के नाम से प्रसिद्ध एक सुंदर पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटकों के लिए इको हट बनाने की योजना है, जिसके लिए 80 लाख रुपये का फंड स्वीकृत किया गया था। हालांकि तकनीकी कमियों के कारण परियोजना पर काम शुरू नहीं हो सका।इस संबंध में 27 मई 2026 को केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया था और अब भारत सरकार के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने भी इस मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में भी एक वर्ष पहले शिलान्यास किए गए कई प्रोजेक्ट अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों पर केंद्र सरकार के स्तर पर भी जल्द कार्रवाई की जरूरत है।

बता दें कि पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 10 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन पेपर लीक का मुद्दा सदन में छाया रहा।

 अन्य खबरें जानें-

अफ्रीकी देश इथियोपिया में भूस्खलन का कहर, 14 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *