अफ्रीकी देश इथियोपिया में भूस्खलन का कहर, 14 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गई।जिससे 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल…

इथियोपिया

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गई।जिससे 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य लगातार जारी है।

यह दुर्घटना तसादकाने डेब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुई।यहां पर श्रद्धालु किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि मठ के पास स्थित एक पहाड़ से बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़े और मलबा टूटकर सीधे वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरे। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से 11 लोगों के शवों को मठ परिसर में दबा दिया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को बिरहान शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इथियोपिया में इन दिनों किरेम्ट (वर्षा ऋतु) चल रही है। इस दौरान भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

 अन्य खबरें जानें-

देशभर में बारिश का कहर जारी, बिहार-बंगाल में आकाशीय बिजली से 11 की मौत, कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *