आजमगढ़,4 अगस्त
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। जिलके चलते तीन लोगों की जिंदा जसकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टैंकर डीजल से भरा हुआ था जो बिलरियागंज के एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था, अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और तेज धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग मदद के लिए टैंकर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। छह दमकल वाहनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर में सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
अन्य खबरें जानें-
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, जनहित के 3 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा.



