फिरोजपुर , 4 अगस्त
पंजाब में काफी दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब नगर कौंसिल की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह से कर्मचारी शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई कार्य में जुट गए। कई दिनों से कूड़ा न उठने के कारण सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में गंदगी के ढेर लग गए थे। लोगों ने भी जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की थी।
हड़ताल समाप्त होने के बाद अब नगर कौंसिल की टीम पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर जमा कूड़े को उठाने में लगी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिकता उन इलाकों को दी जा रही है जहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा हो गई थी। वहीं शहरवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि अब सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
अन्य खबरें जानें-
आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, बिजली के पोस से टकराय़ा, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत



