सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘Zomato डिलावरी ब्वॉय’ मामला, फिल्म स्टार्स का फूटा गुस्सा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों जोमैटो के डिलिवरी बॉय का मामला खूब वायरल हो रहा है। अब फिल्म सितारे भी इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों जोमैटो के डिलिवरी बॉय का मामला खूब वायरल हो रहा है। अब फिल्म सितारे भी इस मामले में कूद पडे हैं और अपनी  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां जोमैटो कंपनी वाहवाही लूट रही है वहीं ग्राहक अमित शुक्ला आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

zomato

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक ग्राहक अमित शुक्ला ने खाना लेने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि, डिलीवरी ब्वॉय मुस्लमान समुदाय से संबंध रखता था। अमित शुक्ला ने  ट्विटर पर जोमैटो से ये शिकायत की थी की वो खाना लेकर किसी हिन्दू डिलिवरी बॉय को भेजे। इस शिकायत पर कंपनी ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया कि खाने का कोई धर्म नहीं, खाना अपने आप में धर्म है।  कंपनी के इस जवाब को सबने सराहा और तारीफ की। इसके बाद यह मामला बढ़ता ही जा रहा है।

 

वहीं एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने जोमैटो के फाउंडर दीपेंदर गोयल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया , ” असली भारतीयता के विचार और भारतीयों के मूल कर्तव्य का साथ देने के लिए आपका शुक्रिया।  आप एक सच्चे भारतीय नागरिक और देशभक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *