ZOHRA मत रो, आप भारत की बेटी हैं : Gautam Gambhir

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सहायक पुलिस निरीक्षक अब्दुल राशिद की पांच…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सहायक पुलिस निरीक्षक अब्दुल राशिद की पांच साल की बेटी जोहरा के मदद की पेशकश की है। दरअसल अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा की रोती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए गौतम गंभीर ने लिखा है “जोहरा, अपने आंसू को रोक लो, शायद भारत माता भी आपके आंसुओं का बोझ नहीं उठा सकती है। आपके शहीद पिता अब्दुल राशिद को मेरा सलाम।”

इसके बाद गौतम गंभीर ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “जोहरा, मैं आपको लोरी सुनाकर सुला तो नहीं सकता हूं, लेकिन मैं आपको आपके सपने जीने में मदद करूंगा। मैं जीवनभर आपकी शिक्षा में मदद करूंगा।” इस ट्वीट के आने के बाद लोगों ने गौतम गंभीर के जज्बे को सलाम किया है। इसके पहले भी गौतम गंभीर ने छत्तीसगढ़ में शहीद हुए CRPF के शहीद हुए जवानों के बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही थी। बता दें कि अनंतनाग जिले के मेहंदी कदल में 28 अगस्त को आतंकवादियों ने राशिद की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पिता के जनाजे पर रोती हुई जोहरा की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *