बेबाकी, गायकी, बेहतरीन अदाकारी का परफैक्ट काम्बो कम ही देखने कतो मिलता है| बहुत कम ही आर्टिस्ट होते है जो बड़ी ही बेबाकी के साथ अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के सामने रखते है| उनमे से एक है पंजाबी गायकी की शान बब्बू मान जो पहुंचे हुए थे सिटी बयूटीफुल चडीगढ दो खास बजहों से- एक कि बब्बू मान ने अपनी क्लोथिंग लाइन The Babbu Maan की शुरुआत की है जिसके प्री-लान्च में मान पहुंचे हुए थे, और दूसरा काफी लंबे वक्त के बाद बबू मान ने ट्रैक लेकर आए समुंदर-मेरा गम-2 एल्बम से-प्रैस कान्फ्रेंस के जरिए जब मान मीडिया से मुखातिब हुए तो कई सवालो के जवाब दिए तो कईयों के जवाब गोल –मोल कर गए|
सबसे पहले तो आप बब्बू मान ने बताया अपनी क्लोथिंग लाइन के बारे में कि किस तरह उन्हे ये आईडिया आया|और इसके साथ ही मान ने इच्छा जाहिर की उनका ये स्टोर शहरों की बजाए पहलें गावों में खुले…
क्लोथिंग लाइन के साथ साथ बबू मान ने अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया अपने नए गाने की पहली झलक दिखाकर| हालाकी इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि गाने को इतना वक्त क्यो लगा तो मान ने हालातों का जिक्र किया| इतना ही नही मान ने तो सरकार से ही सवाल कर दिया कि आखिर सेंसर परमीशन के लिए हमें मुबंई क्यो जाना पड़ता है|
मान साहब मौजूद हो और सरकार और सिसायत पर बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है| जब मान से डेरा विवाद के बारे में पूछा गया तो आप खुद ही सुनिए कि किस बेबाकी से मान ने सवालों को जव्ब दिया| मान का तो मानना है कि उनके गाने होमोपैथी दवाई की तरह है जो वक्त लगाते जरुर है लेकिन असर उनका पूरा होता है|
एल्बम के साथ-साथ बबू मान ने लंबे वक्त से कोई पंजाबी फिल्म भी नही की..तो जब मीडिया ने सवाल किया उनके इपकमिंग प्रोजेक्टस के बारे में तो मान ने जवाब तो दिया ही साथ ही मीडिया को भी दे दिया एक खास काम- क्या है आप खुद ही सुनिए|
दिलजीत दोसांझ हो या फिर गिप्पी गरेवाल आज कल सभी सितारे बालीवुड में भी अपने हाथ अजमा रहे है| ऐसे में मान को मुंबई के साथ क्या है प्रोबलम और साथ ही मान कहां चाहते है कि बने फिलमसिटी आईए आपको सुनाते है|
चलिए तो ये तो भी बेबाक बबू मान के बेबाक बोल..इसके इलावा पंजाबी गबरू ने हमसे की exclusive बातचीत हमारी सहयोगी जीनत से !

