ट्रंप के साथ बहस के बाद ज़ेलेंस्की ने माफ़ी मांगने से किया इनकार, राष्ट्रपति के साथ लंच भी नहीं किया

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump)  के साथ बहस के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Zelensky) ने फॉक्स न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार…

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump)  के साथ बहस के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Zelensky) ने फॉक्स न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उनके और उनके अमेरिकी समकक्ष के बीच हुई घटना के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया. ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह इस विवाद के लिए माफी नहीं मांगेंगे, लेकिन वह इस घटना को किसी भी पक्ष के लिए अच्छा नहीं मानते. (Zelensky refused to apologize after the argument with Trump news in hindi)

ज़ेलेंस्की (Zelensky) ने कहा कि यदि अमेरिका अपना समर्थन वापस ले लेता है तो हमारे लिए रूस से यूक्रेन की रक्षा करना मुश्किल हो जाएगा.उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से दुःख हुआ कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गरमागरम बहस को टेलीविजन पर दिखाया गया.

ज़ेलेंस्की ने ज़ोर देकर कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ भी बुरा कहा है।” इंटरव्यू में जब एंकर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से पूछा कि क्या उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से माफ़ी मांगनी चाहिए, तो ज़ेलेंस्की ने कहा, “नहीं।” “यह वाकई मुश्किल स्थिति है। ट्रंप के साथ बहस के बाद ज़ेलेंस्की ने माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया, यहां तक ​​कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच भी नहीं किया.

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बरस पड़े. ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि आप रूस के साथ युद्ध करके लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ट्रंप ने युद्ध के लिए जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगाई.

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है. ट्रंप, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई जिसमें अंतिम 10 मिनट के दौरान तीनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *